लखनऊ

हाय गर्मी! यूपी में सूरज बरसा रहा आग, आज भी 19 जिलों में लू का अलर्ट; जानें कब बरसेंगी राहत की बूंदें

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों यूपी में भीषण गर्मी का सितम चल रहा है। साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले दिनों में भी कई जिलों का तापमान और बढ़ सकता है। वहीं तराई इलाकों में 16 से 20 मई के दौरान बारिश की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-May-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही कई जिले लू की चपेट में भी है। साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अगले दो दिनों में कई जिलों का पारा 44 डिग्री पार भी जाने की संभावना है। साथ ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं 16 मई के बाद यूपी के कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस होने की उम्मीद है।

यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच और श्रावस्ती लू की चपेट में रह सकते हैं। यूपी में 16 से 20 मई के दौरान तराई इलाकों में मौसम में बदलाव दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में यूपी के सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में पिछले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में प्रदेश के पांच सबसे गर्म जिले बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और सुल्तानपुर रहे। इनमें सबसे अधिक तापमान बांदा का 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। वहीं पांच मथुरा, मुजफ्फरनगर, अयोध्या, आगरा और कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां 22 से 25 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article