लखनऊ

UP Weather: यूपीवाले गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, थमने वाला है बारिश का दौर; आज 11 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। बारिश की गतिविधियों में कल से और कमी आएगी। यूपी में 8 सितंबर तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-September-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। लेकिन एक बार फिर यूपी के मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आने वाली है। जिसके साथ ही एक बार फिर गर्मी पैर पसारने वाली है और लोगों को उमस भी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अगले 4-5 दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यूपी के किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यूपी में 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। इन जिलों में शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा और औरेया शामिल हैं। यूपी में आज कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिनमें अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरेया, इटावा, झांसी, ललितपुर और महोबा शामिल हैं।

यूपी में 8 सितंबर तक भारी बारिश के आसार नहीं

यूपी में बुधवार को अलीगढ़, मुजफ्फरनगर समेत कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान आगरा ताज में 42.6 मिमी, अलीगढ़ में 20.6 मिमी, मेरठ में 18.2 मिमी, मुरादाबाद में 6 मिमी और मुजफ्फरनगर में 7.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 8 सितंबर तक भारी बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। 9 सितंबर से मौसम एक बार फिर से पलट सकता है। इस दिन कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान