लखनऊ

यूपी का मौसम 04-June-2025: सहारनपुर से सोनभद्र तक चलेंगी तेज हवाएं, पूरे यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आज मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में ही आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बदरा बरसेंगे। जल्द ही प्रदेश में मानसून की दस्तक होगी।

Image

UP ka Mausam

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मानसून के आने से पहले प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। दरअसल ये असर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का है। तेज हवाएं गर्मी को बढ़ने नहीं दे रही हैं, लेकिन बारिश की हल्की फुहार के बाद होने वाली उमस से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। बदली मौसम की चाल में उमस वाली गर्मी से राहत देने के लिए जल्द ही मानसून की दस्तक होगी। लेकिन बता दें कि दो दिन में तेज हवाओं का दौर भी थमने वाला है। 5 जून से प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। न हवाएं चलेंगी और न ही बारिश की बूंद बरसेगी। ऐसे में 5 जून से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, फतेहपुर, जालौन, औरैया और मुरादाबाद में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। वहीं सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

इन जिलों में जारी आंधी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यूपी के ज्योतिबाफुले नगर, संभल, बरेली, रामपुर, सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, अयोध्या, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बदायूं, कांशीराम नगर, महामाया नगर, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्ती, महाराजगंज और अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी तो वहीं कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। 2 से अधिक स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। येलो अलर्ट वाले जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में कब आएगा मानसून

उत्तर प्रदेश में मानसून आने में अभी समय है। बता दें कि पिछले सालों की तुलना में इस साल मानसून भारत में तय समय से काफी पहले आ गया है। दक्षिण भारत में मानसून के दस्तक देने के बाद से भारी बारिश दर्ज की जा रही है। नॉर्थ-ईस्ट में भी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अभी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक में समय है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी में 12-13 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है। सामान्य तौर पर 15 जून के बाद ही यूपी में मानसून पहुंचता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article