लखनऊ

UP Weather Today 01-June-2025: गाजियाबाद से गोरखपुर तक चलेगी तेज आंधी, जमकर बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी के अधिकांश जिलों में आईएमडी द्वारा आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आंधी-तूफान के बीच कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Image

गाजियाबाद से गोरखपुर तक चलेगी तेज आंधी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-June-2025: जून की शुरुआत हो गई है। मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जून भी मई की तरह ठंडा ही रहने वाले है। आमतौर पर मई और जून दोनों महीने के दौरान उत्तर प्रदेश व आसपास के राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिलता था। लेकिन इस साल मौसम कुछ उल्टा चल रहा है। मई के कुछ दिनों को हटाकर पूरे महीने बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला। इस दौरान लू भी दो से तीन दिन तक ही चली। गर्मी के बढ़ते ही हल्की बूंदाबांदी और हवाओं से तापमान में गिरावट देखी गई।

मई महीने की शुरुआत की तरह ही महीने का अंत भी हुआ है। मई की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई और अंत भी आंधी-तूफान और बारिश के साथ हुआ है। जून महीने की शुरुआत प्रदेश में अच्छे मौसम के साथ हुई है। आगामी दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़,गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, महामायानगर, बिजनौर, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बरेली, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र, बलिया, संत रविदास नगर, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, महाराजगंज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और हरदोई में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन हवाओं के थमने के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी और शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई इलाकों में तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के परिसंचरण के कारण यूपी और उत्तर भारत के अन्य जिलों में मौसम की ऐसी स्थिति बनी हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article