लखनऊ

UP Weather Today: कहीं बारिश तो कहीं उमस वाली गर्मी, 20 जिलों में झमाझम बरसेगा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की दोहरे रंग देखने को मिल रहें है। कहीं लोगों को उमस से परेशान होते देखा जा रहा है तो वहीं कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। आज भी मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी के 20 जिलों में झमाझम बरसेगा पानी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-Aug-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। बता दें की एक तरह यूपी के विभिन्न जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां केवल आंधी का अलर्ट है। साथ ही पूर्वांचल के अधिकांश जिलों ऐसे भी जहां न बारिश और न ही हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलो में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसका अर्थ है कि यहां लोगों को उमस से परेशान होना पड़ेगा। बादलों की आवाजाही तो देखने को मिलेगी, लेकिन बारिश बरसने की संभावना कम है। आइए अब आपको बताएं आज यूपी के किन जिलों में बरसेगा झमाझम पानी, कहां उमस वाली गर्मी में पसीने से तरबतर नजर आएंगे लोग -

यूपी में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के विभिन्न जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी है, जिससे तापमान में कमी के साथ उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा कई जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और बादलों की आवाजाही के बीच लोग उमस से परेशान नजर आएंगे। आइए अब आपको बताएं कहां-कहां होगी बारिश।

यूपी के किन जिलों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, बिजनौर, महामायानगर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी और मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा। इसके अलावा, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बदायूं, कांशीरामनगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया में तेज हवाओं के साथ आंधी आने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article