लखनऊ

UP Weather: यूपी में कूल-कूल होगा मौसम, इस सप्ताह गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होने वाला है। 7 से 12 मई के बीच यूपी में प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

Image

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लेकिन अब मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल लिया है और इस सप्ताह कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह 36 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं। लखनऊ में 8 मई से मौसम बदलने वाला है। जिससे लोगों को चुभती-जलती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में 8 से 12 मई के बीच गरजृचमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 12 मई के बीच यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना हैं। ये जिले आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, भदौही, बिजनौर, बुलंदशहर, कानपुर, कुशीनगर, लखीमपुर, मथुरा, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, मुजफ्फरनगर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, झांसी, फतेहपुर, फुरसतगंज, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर और कन्नौज हैं।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होने वाला है। यूपी के कई हिस्सों में 8 मई से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ इलाकों में ये तेज हवाएं आंधी का रूप भी ले सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं 9 और 10 फरवरी को भी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें