लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में गर्मी का सितम, प्रयागराज का पारा पहुंचा 42 डिग्री, कल के बाद बदलेगा मौसम

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 19 अप्रैल को कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी का कहर झेल रहे हैं। यहां पर कई जिलों में पारा सामान्य से अधिक होने लगा है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के चलते लोग दोपहर में अपने घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। हालांकि जल्द ही यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल से यहां बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके अलावा 17 से 19 अप्रैल तक तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसकी स्पीड 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

यूपी में आज और कल मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है। यूपी के दोनों हिसों में कल मौसम साफ रहेगा। हालांकि कल भी यहां तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसके बाद 19 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसके बाद 20 अप्रैल को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, वहीं पश्चिमी यूपी में इस दिन मौसम शुष्क रहेगा।

पारा चढ़ने के साथ बढ़ रही गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मंगलवार को प्रयागराज का पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। आज यहां पर तेज हवाओं के झोंके चलेंगे। आज यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। यहां 19 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिसके बाद 20 अप्रैल को बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज