लखनऊ

UP Weather Forecast: क्या रंगों के साथ आज मेघ भी करेंगे बारिश, जानें यूपी में होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज होली के दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज यहां पर आसमान साफ रहने वाला है।

Image

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी समेत देशभर में लोग आज धूम-धाम से होली खेलने वाले हैं। होली से एक दिन पहले दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि यूपी में होली के दिन कैसा मौसम रहने वाला है? क्या आज लोग बेफिक्र होकर रंगों का त्योहार मना पाएंगे, या फिर मौसम में बदलाव से त्योहार में अड़चन पैदा होगी, आइए आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज होली के दिन यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज यहां आसमान साफ रहने वाला है।

यूपी में आज साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज होली के दिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, वहीं पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ से गाजियाबाद तक धूप अपनी तपिश का एहसास कराएगी। मौसम विभाग के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम साफ ही देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर मौसम में हुए बदलाव के चलते यहां रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रयागराज-वाराणसी में आज का मौसम

प्रयागराज में तापमान 35 डिग्री को पार कर चुका है। यहां के लोगों को गर्मी अभी से परेशान करने लगी है। प्रयागराज में रविवार को आसमान साफ रहा। इस दिन यहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज हुआ है। आज होली के दिन भी पर मौसम साफ ही रहेगा। आज यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। आने वाले दिनों में यहां के तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं वाराणसी का मौसम भी आज साफ रहने वाला है। यहां का तापमान भी प्रयागराज जैसा ही रहने वाला है। इसके अलावा कानपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article