लखनऊ

UP Weather Forecast: प्रयागराज का पारा 40 पार, चुभती-जलती गर्मी से लोग परेशान, 8 अप्रैल को मौसम में होगा बदलाव

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। यहां प्रयागराज में पारा 40 पार पहुंच गया है। जानें आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।

Image

यूपी में भीषण गर्मी का दौर (फोटो साभार - istock)

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर तापमान में भी रोजाना बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यूपी में अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य के कई इलाकों में अब रात में भी गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। यूपी में गर्मी का आलम ये है कि लोगों ने अभी से कूलर और एसी चलाना शुरू कर दिया है। वहीं दिन के समय धूप अपने तीखे तेवर दिखा रही है। जिसके चलते लोग दिन में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस दौरान हवा में भी बढ़ने लगी है जिसके चलते लोगों को उमस जैसे हालात महसूस होने लगे हैं। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके तहत 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को सताएगी।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है, वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल भी यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 9 अप्रैल को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी मे ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जिसके बाद 10 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

प्रयागराज का पारा पहुंचा 41 डिग्री

यूपी के प्रयागराज में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां तेज धूप के चलते तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article