लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में छाए बदरा, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिन बाद फिर से होगी बरसात

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी का मौसम शुष्क रहेगा। यहां पर 3 दिन बाद बारिश होगी।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आए दिन मौसम का बदलता हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। आज फिर से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दस्तक देने वाली है। आज पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 11 जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, बागपत, पीलीभीत, बहराइच, बरेली और लखीमपुर खीरी में आज बारिश हो सकती है।

16 मार्च को पूर्वी यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में 13 स् 18 मार्च के बीच कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछार हो सकती है। 13 मार्च को पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिलेगी। जिसके बाद 14 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। वहीं 16 मार्च को पूर्वी यूपी में बारिश होगी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, कौशांबी और फतेहपुर में बारिश होने के आसार हैं।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म

यूपी में बीते दो-तीन दिन से तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। मंगलवार को यूपी में सबसे गर्म शहर प्रयागराज था, जहां पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे ठंडा शहर बिजनौर रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज हुआ। यूपी में आज और 3 दिन बाद होने वाली बारिश से गर्मी में कुछ खास राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में यहां तापमान में और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article