लखनऊ

यूपी में काल बनी गर्मी! 33 लोगों ने गंवाई जान, इस दिन बरसेंगी राहत की बूंदें

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में शनिवार को गर्मी से 33 लोगों की जान चली गई। कानपुर और बुंदेलखंड में 19 लोगों की मौत हुई है। वहीं वाराणसी और आसपास के जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई।

Image

यूपी में भीषण गर्मी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। यूपी के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। यहां इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि लोगों की जान पर बन आई है। गर्मी के कारण हुई मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को यूपी में अलग-अलग क्षेत्र में करीब 33 लोगों की गर्मी के कारण मौत हो गई है। वहीं कानपुर और बुंदेलखंड में गर्मी के चलते 19 लोगों की जान गई है। जिसमें कानपुर में 8, चित्रकूट में 6, महोबा में 3, बांदा और हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा वाराणसी और इसके आसपास के जिलों में भी गर्मी के कारण 14 लोगों ने जान गंवा दी है। इनमें बनारस में 7, बलिया में 3, मिर्जापुर में 2, गाजीपुर और सोनभद्र में एक-एक लोग शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत को 18 जून से पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। जिसके गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।

इस दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के ज्यादातर हिस्सों में लू से भीषण लू की स्थिति 17 जून को भी देखने को मिलेगी। इसके बाद 18 जून को पूर्वी यूपी में इसका प्रभाव कुछ कम होगा। 19 जून को यहां गरज-चमक के साथ आंधी और बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिसके बाद 20 और 21 जून को पूरी यूपी में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की आशंका है।

देश का सबसे गर्म शहर रहा कानपुर

यूपी में शनिवार को कानपुर देश का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड हुआ। यहां का अधिकमत तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तामपान 35.2 डिग्री रहा। इसके बाद हमीरपुर में 46.2 डिग्री और झांसी में 46.1 डिग्री तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान