लखनऊ

UP News: यूपी पुलिस को मिली सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

UP News: यूपी के देवरिया जिले में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक 25 हजार रुपये इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। भागने का प्रयास करते हुए आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई थी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी को लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Police

यूपी पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। लंबे समय से फरार एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी के गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गोविन्द कुमार उर्फ केदार के रूप में हुई है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली ग्राम का रहने वाला है और कई आपराधिक मामलों में फरार था।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में ऐतिहासिक पल: PM मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण, देखें Live Updates

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ इनामी बदमाश

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम रजला मोड़ के पास सोमवार रात वाहनों की जांच कर रही थी। तभी उन्हें एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस से बचने की जल्दबाजी में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और आरोपी पास की झाड़ी के तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने के लिए कहा तो आरोपी ने उन पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें - UP Weather 25-November-2025: यूपी में ठंड-कोहरे का डबल अटैक, सर्द हवाओं से लुढ़क रहा पारा; चार शहरों में 9 डिग्री तापमान

आरोपी के पास से कई हथियार बरामद

सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 303 बोर व एक कारतूस 303 बोर, एक पीली धातु की चेन और 21,280 रुपये व मोटरसाइकिल बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(इनपुट - भाषा)

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article