लखनऊ

UP News: इटावा में दो बहनों की घर में घुसकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 10:05 AM IST

Etawah Double Murder Case: अंजली खेत में करीब पौने छह बजे दोनों बहनों को घर पर छोड़कर खेत से चारा लेने गई थी। करीब 15 से 20 मिनट बाद जब अंजली घर लौटी तो उसे छोटी बहनों की आवाज सुनाई नहीं दी, तो वह कमरे में देखने के लिए गई। जब उसने दोनों बहनों की लाश देखी तो उसकी चीख निकल गई।

Image

UP News: इटावा में दो बहनों की घर में घुसकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

Etawah Double Murder Case: इटावा जिले में जसवंतनगर के बहादुरपुर गांव में घर में घुसकर दो बहनों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है आरोपियों ने सरेशाम घर में घुसकर दो बहनों की हत्या कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पु्लिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर फावड़े को कब्जे में ले लिया है।

घर पर अकेली थीं बच्चियां

दरअसल, गांव में रहने वाले जयवीर की तीन बेटियां और चार बेटे हैं। रविवार शाम को जयवीर और उनके बेटे खेत में काम करने गए थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी अंजली (18), सुरभी (7) और रोशनी (5) घर अकेली थीं। इसी दौरान अंजली खेत में करीब छह बजे दोनों बहनों को छोड़कर खेत से चारा लेने गई थी। करीब 15 से 20 मिनट बाद जब अंजली घर लौटी तो उसने दोनों बहनों को आवाज लगाई। छोटी बहनों की आवाज सुनाई नहीं देने पर वह कमरे में गई।

जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

जब उसने दोनों बहनों की लाश देखी तो उसकी चीख निकल गई। इसके बाद आसपास लोगों की हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दो बच्चियों की हत्या की गई है। परिजनों और आसपास के लोगों से पुछताछ की जा रही है। अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से फावड़े को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article