लखनऊ

UP News: देवरिया कांड के बाद एक्शन में यूपी सरकार, प्रेमचंद के घर को आज कर सकती है जमींदोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 08:59 AM IST

Deoria Murder Case: देवरिया नरसंहार मामले में यूपी सरकार प्रेमचंद के घर पर आज बुलडोजर चला सकती है। इसके लिए शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने प्रेमचंद के घर पर नोटिस भी चिपकाई है। नोटिस को लेकर आज सुबह 10 बजे तक जवाब मांगा है।

Image

UP News: देवरिया नरसंहार के बाद एक्शन में योगी सरकार, दोषियों के घर को करेगी जमींदोज (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Deoria Murder Case: देवरिया नरसंहार मामले में यूपी सरकार पूर्व जिला पंचायत दबंग प्रेमचंद यादव के घर पर आज बुलडोजर चला सकती हैं। इसके लिए शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने प्रेमचंद के घर पर नोटिस भी चिपकाई है। बताया जा रहा है कि नोटिस को देखते ही मृतक प्रेमचंद यादव के परिवार सदमे में हैं। बता दें नोटिस को लेकर आज सुबह 10 बजे तक पूर्व जिला पंचायत के पिता को स्वयं या फिर किसी अपने अधिवक्ता के जरिए नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। नहीं, तो उसके घर को जमींदोज कर दिया जाएगा।

SDM-CO समेत 15 को किया निलंबित

बताया जा रहा है कि बुलडोजर चलने की पूरी संभावना है। क्योंकि, मृतक के पिता और उनके भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य देवरिया नरसंहार मामले में जेल जा चुके हैं। ऐसे में तहसील पहुंचकर नोटिस का जवाब देना मुश्किल लग रहा है। वहीं, देवरिया नरसंहार मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को SDM-CO समेत राजस्व और पुलिस विभाग के 15 अफसरों को निलंबित कर दिया था। सामूहिक नरसंहार के बाद बीते 3 अक्टूबर को राजस्वकर्मियों की टीम ने गांव में पैमाइश के बाद अवैध कब्जों को चिह्नित किया था, जिसमें प्रेमचंद के घर का भी कुछ हिस्सा चिह्नित किया गया।

2 अक्टूबर का है मामला

बता दें देवरिया नरसंहार मामला रुद्रपुर के फतेहपुर गांव का है। दरअसल, बीते 2 अक्टूर को फतेहपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की जमीनी विवाद में हत्या हो गई। पूर्व जिला पंचायत की हत्या के बाद उसके परिवार वाले गुस्से में आकर सत्यप्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी। प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article