लखनऊ

UP ka Mausam 23-June-2025: पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट, तो पश्चिमी यूपी में जानें कब बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मानसून की एंट्री के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां बारिश तो दूर हवाओं का सिलसिला भी देखने को नहीं मिल रहा है।

Image

पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट

यूपी का मौसम 23-June-2025: मानसून की एंट्री के बाद से यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यूपी के लोगों को अब बारिश से राहत मिल गई है। लेकिन अभी भी प्रदेश के कई जिले हैं, जहां लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मानसूनी बारिश का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 23 जून से यूपी के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। सुबह भले ही गर्मी का एहसास होगा, लेकिन शाम तक यहां मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

यूपी के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग लखनऊ केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, बागपत, मेरठ, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर और इटावा में जोरदार बारिश होने की पूर्वानुमान लगाया गया है। यहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। साथ की किसानों को भी बारिश का लाभ मिलेगा।

यूपी में 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना है।

यूपी के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के मेरठ, बागपत, ज्योतिबाफुले, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, अररिया, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, महोबा, हमीरपुर, झांसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, चित्रकूट, संत रविदास नगर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा और जालौन में कहीं-कहीं भारी बारिश का तो कहीं आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article