लखनऊ

School Closed in Gorakhpur, UP 2023: यूपी, बिहार, पंजाब में स्कूल बंद की घोषणा, जानें कब खुलेंगे स्कूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 2, 2023, 10:11 AM IST

School Closed in Gorakhpur, UP 2023: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 3 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें वाराणसी व सीतापुर जिले की भी 1 जनवरी को खबर आ गई है। अब खबर गोरखपुर से है, जहां के जिलाधिकारी ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि यहां के स्कूल 3 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Image

यूपी, बिहार, पंजाब में स्कूल बंद की घोषणा, जानें कब खुलेंगे स्कूल

School Closed in Gorakhpur, UP 2023: सर्दी का सितम उत्तर भारत में हाहाकार मचाए हुए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 3 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें वाराणसी व सीतापुर जिले की भी 1 जनवरी को खबर आ गई है। अब खबर गोरखपुर से है, जहां के जिलाधिकारी ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि यहां के स्कूल 3 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्णय बढ़ती ठंड की वजह से लिया गया है।

ठंड के मौसम के कारण उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूल बंद हैं, ऐसे में गोरखपुर जिले से भी स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। वाराणसी, सीतापुर के बाद अब गोरखपुर में भी स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है। यह फैसला घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया है। आईएमडी (India Meteorological Department - भारतीय मौसम विभाग) के अनुसार, अगले 5 दिनों तक यूपी में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

गोरखपुर के जिलाधिकारी ने एक जनवरी को आदेश जारी कर कहा था कि दो और तीन जनवरी को एलकेजी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद कर दिए रहेंगे। यह रहा आधिकारिक ट्वीट

पटना में 7 जनवरी तक स्कूल बंद

बढ़ती ठंड और शीतलहर की वजह से बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कड़ाके की ठंड की बीच में सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोनों बंद रहेंगे।

पंजाब में 8 जनवरी तक स्कूल बंद

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया। यहां कड़ाके की ठंड की वजह से अब पूरे राज्य के सभी स्कूल आठ जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल 9 जनवरी को खुलेंगे, लेकिन मौसम और बदतर हुआ तो अवकाश के दिनों को बढ़ाया जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article