लखनऊ

UP Crime News: बहन से चल रहा था चक्कर, भाई ने खेलने के लिए बुलाया और 10वीं के छात्र की कर दी हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 06:02 PM IST

Shamli Crime News: पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरमीत के तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं।

Image

10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या

Photo : iStock

Shamli Crime News: शामली जिले के एक गांव में प्रेम संबंध को लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय बालक की चाकू से गोद कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना कांधला थाना क्षेत्र के मखमुलपुर गांव में बुधवार शाम की है।

शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरमीत के तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

आरोपी की बहन से गुरमीत का था प्रेम संबंध

पूछताछ के दौरान एक आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया कि गुरमीत का आरोपियों में से एक की बहन के साथ प्रेम संबंध था और वे लोग इसके खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि सौरभ सहित तीनों दोस्तों ने गुरमीत को खेलने के लिए बुलाया और उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव मिलने के बाद घटना का पता चला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

End of Article