लखनऊ

Sitapur Accident: सड़क किनारे खड़े थे किशोर, काल बनकर आया ट्रक; बेकाबू होकर पलटने से 4 की मौत

सीतापुर में रेउसा इलाके में मारूबेहड़ पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सड़क किनारे खड़े चार लोग उसकी चपेट में आ गए। उन्हें फौरन सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

Image

फाइल फोटो

Sitapur Accident: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। जहां ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

चावल की पॉलिश से लदा था ट्रक

सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के मारूबेहड़ में चहलारी घाट पुल के पास यह हादसा हुआ। रविवार देर शाम को चावल की पॉलिश से लदा ट्रक सीतापुर से बहराइच जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुलिस के पास पलट गया। जिससे वहां खड़े चार लोग ट्रक के नीचे दब गए। आनन-फानन में इन्हें निकालकर सीएचसी भेजा गया। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

चारों मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान मुन्ना (16) पुत्र साबिर निवासी चहलारी थाना थानगांव, सुफियान (15) पुत्र राजू निवासी भगवानपुर थाना हरदी जनपद बहराइच, अल्ताफ (14) पुत्र इकबाल निवासी मिश्रन पुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच और अल्फाज (15) पुत्र अफजल निवासी शिवपुरी थाना रेउसा के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये लोग मारूबेहड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ये लोग अभी बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक बेकाबू होकर इनपर पलट गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article