लखनऊ

बाराबंकी में चलती बस पर गिरा पेड़, पांच यात्रियों की मौत; परिजनों के लिए 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा

बाराबंकी में आज यानी शुक्रवार 8 अगस्त को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल यहां चलती बस पर एक पेड़ गिर गया, जिसमें बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख की सहायता राशी की घोषणा की गई है।

Image

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज यानी शुक्रवार 8 अगस्त की सुबह करीब 10.30 बजे एक बड़ी दुर्घटना हुई। परिवहन निगम के तहत अनुबंधित बस नंबर UP41 AT7033 पर एक पेड़ गिर गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ, तब बस सवारियों के साथ बाराबंकि बस स्टॉप से हैदरगढ़ की ओर जा रही थी। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख के पीस राजाबाजार में सड़क किनारे मौजूद गूलर का एक पेड़ अचानक बस पर गिर गया।

इस दुर्घटना से बस को काफी नुकसान पहुंचा और कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूटना मिलते ही प्रशासन व पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। तत्काल घायलों को इलाके के लिए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बस में मौजूद अन्य यात्रियों को भी मौके पर ही फर्स्ट एड देने के बाद सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।

इस बस दुर्घटना में 5 यात्रियों की दु:खद मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। शवों की पहचान करने के लिए उनके परिजनों को सूचित किया गया है। गंभीर रूप से घायल क यात्री का अभी इलाज चल रहा है।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। राहत व बचाव टीम ने क्षतिग्रस्त पेड़ को हटाकर सड़क मार्ग को जल्द ही साफ करवाया और ट्रैफिक व्यवस्था दोबारा शुरू की। बस में सवार 60 यात्रियों में से बाकी सभी सुरक्षित हैं और उन्हें उनके घर भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क हादसे का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को परिवहन निगम की ओर से 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article