लखनऊ

Lucknow News: कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, ED ने जब्त की करोड़ों की संपत्तियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 09:51 AM IST

ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले कारोबारियों की 3.24 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त की है। बताया जा रहा है कि कारोबारियों ने धंधा के लिए सॉफ्टवेयर की नौ फर्जी कंपनियां बनाई थी, जिनके माध्यम से माल अमेरिका सप्लाई किया जाता था। इसके लिए आरोपियों ने कॉल सेंटर भी खोले थे।

Image

Lucknow News: कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, ED ने जब्त की करोड़ों की संपत्तियां (Pic: BCCL)

Photo : BCCL

सॉफ्टवेयर बनाने की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसते हुए ईडी ने 3.24 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी प्रतिबंधित नशीली दवाएं अमेरिका सप्लाई करते थे। इसके लिए कारोबारियों ने लखनऊ के आशियाना और मुशी पुलिया के साथ गाजियाबाद में कॉल सेंटर भी खोले। हालांकि, ईडी ने कार्रवाई करते हुए कारोबारियों की करोड़ों की संपत्तियां जब्त कर ली। ईडी ने यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा 2017 में दर्ज मामले मनी लांड्रिंग के आधार पर की है।

सॉफ्टवेयर की बनाई थी नौ फर्जी कंपनियां

दरअसल, ईडी ने शुक्रवार को हत्श टेलीकॉम से जुड़े लोगों की लखनऊ, बाराबंकी और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित संपत्तियों को कुर्क की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के निदेशक शांतनु गुप्ता, शशांक गुप्ता, अब्दुल वहाब यासिर, मोहित हलधर, पुनीत दुबे सहित अन्य ने नौ फर्जी सॉफ्टवेयर की कंपनियां बनाई थीं। हालांकि, इन कंपनियों की आड़ में लखनऊ के आशियाना और मुंशी पुलिया के साथ गाजियाबाद में कॉल सेंटर खोले गए। कॉल सेंटर की आड़ में नशीले पदार्थों का कोरोबार चला रहे थे।

अमेरिका भेजते थे माल

आरोपी कारोबारी कॉल सेंटर के जरिए से यूएसए में मौजूद अपने ग्राहकों को कॉल करते थे। वहां से साइकोट्रोपिक पदार्थों के ऑर्डर लेकर रैकेट का मास्टरमाइंड सागर अस्थाना और पुनीत दुबे नशीली दवाइयों को डाक से पार्सल कर देते थे। हालांकि, अब तक की जांच में कथित तौर पर कुर्क की गई सभी संपत्तियां 2013 और 2017 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका में भेजे गए नशीले पदार्थों की तस्करी से प्राप्त अपराध की आय के माध्यम से अर्जित की गई थी। बताया जा रहा है कि इस माध्यम से इन कंपनियों के 43 बैंक खातों से कुल 23.67 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article