लखनऊ

Sitapur: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पत्रकार हत्याकांड के दोनों आरोपी एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों वांछित आरोपियों को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में मार गिराया गया। गुरुवार सुबह हुई इस कार्रवाई में एक-एक लाख के इनामी दोनों शूटर्स राजू उर्फ रिजवान और संजय उर्फ अखिल खां को ढेर कर दिया गया।

Image

पत्रकार हत्याकांड के आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sitapur Journalist Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गुरुवार सुबह पिसावा क्षेत्र में हुई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान, बाइक सवार दोनों बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल ने जानकारी दी कि मारे गए दोनों अपराधियों की पहचान राजू उर्फ रिजवान और संजय उर्फ अखिल खां के रूप में हुई है, जो सगे भाई थे। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया यह भी जा रहा है कि रिजवान और अखिल खां ने अपना नाम राजू और संजय रखा हुआ था।

गौरतलब है कि 8 मार्च को महोली निवासी 36 वर्षीय पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बाइक से जा रहे राघवेंद्र को रास्ते में रोककर बदमाशों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी, फिर गिरने पर उन पर तीन राउंड गोली चलाई और फरार हो गए।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article