लखनऊ

राखी की खुशियां मातम में बदली! रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार को मिक्सर मशीन ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Shravasti Accident: यूपी के श्रावस्ती जिले में रक्षाबंधन मनाकर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया है। बाइक और मिक्सर मशीन की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Image

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार हुआ हादसे का शिकार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Shravasti Accident: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक बाइक की मिक्सर मशीन से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की एक मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब परिवार रक्षाबंधन का त्योहार मना कर लौट रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 2 महिलाएं, 2 किशोर और बाइक चालक शामिल है। उनकी पहचान विजय कुमार वर्मा (32 वर्ष),नीतू देवी (16 वर्ष) , सुनीता (40 वर्ष) तथा ज्ञानवती (8 वर्षीय) रूप में हुई है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा श्रावस्ती जिले के थाना हरदत्तनगर गिरंट के नवाबगंज-शंकरपुर रोड पर पुलिस चौकी हरबंशपुर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय कुमार परिवार के साथ अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गए थे। वहां से वापसी करते हुए वह हादसे का शिकार हो गए। परिवार के 6 लोग एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक मिक्सर मशीन में जा भिड़ी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हुई। एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article