लखनऊ

गर्मियों के लिए रेलवे की पहल: गोरखपुर-जोधपुर के बीच के सफर को आसान करेगी ये Weekly Special Train

गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन जोधपुर से गोरखपुर और वापस गोरखपुर से जोधपुर के बीच चलेगी, और इसका मार्ग लखनऊ से होकर गुजरेगा।

Image

जोधपुर-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Summer Special Train: बढ़ती गर्मी और बढ़ती भीड़ से कुछ राहत दिलाने के लिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन जोधपुर से गोरखपुर और वापसी में गोरखपुर से जोधपुर के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन की खास बात है कि इसका रूट लखनऊ से होकर गुजरेगा। आइए इसकी टाइमिंग के बारे में जानते हैं।

इस महीने तीन दिन चलेगी

ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 12, 19 और 26 जून को हर गुरुवार को शाम 4:15 बजे जोधपुर से रवाना होगी और अगले दिन शुक्रवार को शाम 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 13, 20 और 27 जून को हर शुक्रवार रात 11:25 बजे गोरखपुर से चलेगी और रविवार सुबह 4:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इन शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन

लखनऊ इस ट्रेन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जोधपुर से गोरखपुर जा रही ट्रेन लखनऊ में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी, जबकि गोरखपुर से जोधपुर जा रही ट्रेन लखनऊ से शनिवार सुबह 6:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद में रुकेगी। इस खास ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड AC, 4 थर्ड AC, 10 स्लीपर, 2 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड कोच शामिल होंगे। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को गर्मियों में यात्रा करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article