Indian Railway: होली के त्योहार पर घर लौट रहे लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने तैयारी कर ली है। होली के त्योहार को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही साप्ताहिक ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इसके साथ ही गाड़ियों का ठहराव, समय और दिन पहले की तरह ही रहेगा। इसके साथ ही कई विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। कई निरस्त गाड़ियां भी बहाल कर दी गई हैं। जिन ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है, उनमें गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी है।
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी पहले 24 फरवरी तक ही चलनी थी, लेकिन अब इसका संचलन 30 जून तक कर दिया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक पहले 26 फरवरी तक ही चलती, लेकिन अब यह दो जुलाई तक संचालित होगी।
