लखनऊ

Lucknow Murder News: मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या से सनसनी, नहर किनारे फेंका शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:55 PM IST

Lucknow Murder News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या से सनसनी फेल गई। पर्स में मिले नंबरों से शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Image

मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या
  • पर्स में मिले नंबरों से हुई शव की शिनाख्त
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Lucknow Murder: राजधानी लखनऊ में मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या कर शव को मोहनलालगंज के बिलहिया खेड़ा के पास नहर के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। बुधवार सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो शव पड़ा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव की शिनाख्त मृतक के पास मिले पर्स से हुई। पर्स की जांच करने पर पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर मिले। पुलिस ने इन नंबरों पर संपर्क किया और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि, मोहनलाल गंज के बिलहिया खेड़ा के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ बुजुर्ग का शव ग्रामीणों ने पड़ा हुआ देखा। शव की गर्दन पीछे से धारदार हथियार से काटी हुई थी। जबकि दाए हाथ पर भी धारदार हथियार के गहरे घाव थे।

पर्स में मिला आधार कार्ड और फोन नंबर

शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर के किनारे से निकालकर मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। मृतक की पेंट की जेब से पर्स मिला। इसके अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड और कुछ फोन नंबर भी मिले। साथ ही जेब से दस हजार रुपये भी बरामद हुए। आधार कार्ड में मृतक का नाम नंदलाल कामता प्रसाद तिवारी, पता हरिकृष्ण रोड, चैतन्य नगर, मुंबई लिखा था।

हत्या कर शव मोहनलालगंज में लाकर डाला - पुलिस

पुलिस ने मृतक की जेब से मिले नंबरों पर फोन किया। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक बुजुर्ग मूल रूप से जौनपुर के रूपनगर का रहने वाला था। वह सर्विस के दौरान मुबंई में ही रहने लगा था। लेकिन पारिवारिक कारणों की वजह से फिलहाल सुल्तानपुर रोड गोसाईगंज में किराए के मकान में रहता था। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने कहा कि, बुजुर्ग की हत्या कर शव मोहनलालगंज में लाकर डाला गया है। घटनास्थल पर संघर्ष के न तो निशान मिले हैं, न ही खून पड़ा मिला है। उन्होंने कहा कि, परिवार के लोगों के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article