लखनऊ

Indian Railway: होली बाद वापस जाने के लिए मुंबई वाली ट्रेनों में वेटिंग 300 से अधिक, आसमान पर विमान का किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 05:14 PM IST

Indian Railway: होली के पर्व के बाद लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनों में मारामारी हो रही है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दूसरे शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। अब होली के बाद मुंबई समेत कई शहरों में वापसी के लिए ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। उधर विमान किराया भी आसमान पर पहुंच गया है।

Image

होली के बाद लौटने के लिए ट्रेनों में मारामारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ से मुंबई वाली ट्रेनों में वेटिंग 300 से ज्यादा
  • होली के पर्व के बाद लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनों में मारामारी
  • विमान किराया भी पहुंचा आसमान पर

Indian Railway: होली की छुट्टियां बिताने के बाद अब काम पर लौटने की होड़ शुरू हो गई। मुंबई और दिल्ली रूट की ट्रेनों में वेटिंग की लंबी लिस्ट है। नियमित और विशेष ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ट्रेनों में सीट पाने के लिए अब तत्काल कोटा ही सहारा है। इसके साथ ही विमान कंपनियों ने भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उड़ानों के किराये में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ नियमित ट्रेनों की वेटिंग लगातार बढ़ रही है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली गाड़ियों में वेटिंग 300 से ज्यादा पहुंच गई है, जबकि दिल्ली रूट की ट्रेनों में वेटिंग 150 से ज्यादा है। चेयरकार में भी सीटें फुल हो चुकी हैं।

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 10, 11 और 12 मार्च को वेटिंग है। गोरखपुर पनवेल की स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग है। गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग है।

इन ट्रेनों में है वेटिंग

अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट व थर्ड एसी में वेटिंग है। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की थर्ड एसी में रिग्रेट और लखनऊ मेल की स्लीपर एवं थर्ड एसी में वेटिंग है। ऐसे ही काशी विश्वनाथ, अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस, राजधानी, गोरखधाम, वैशाली समेत कई ट्रेनों में वेटिंग है। त्योहार के बाद अचानक बढ़ी यात्रियों की संख्या से रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखते हुए रेलवे पुलिस भी अतिरिक्त अलर्ट पर है।

मुंबई के लिए फ्लाइट का किराया 20 हजार पार

उधर, त्योहार के बाद मुंबई, दिल्ली और बंगलुरु जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मारामारी रविवार के दिन के लिए है। इस दिन मुंबई का विमान किराया 20 हजार के पार हो गया है। बंगलुरु का 14 हजार और पुणे का करीब 15 हजार रुपये है। आपको बता दें कि सामान्य दिनों में यह किराया छह से आठ हजार तक रहता है। नौकरी या पढ़ाई के लखनऊ से बड़ी संख्या में लोग महानगरों में निवास करते हैं। वहीं, त्योहार मनाने के लिए सभी अपने घर आते हैं। ऐसे में वापसी के दौरान ट्रेन से लेकर विमानों में भी सीट को लेकर काफी मारामारी होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article