लखनऊ

छींकते ही आ गई मौत, कैमरे में कैद ये घटना है काफी डरावनी; दोस्त बचाने की करते रहे कोशिश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 4, 2022, 11:41 PM IST

हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में तेजी आई है, जब अचानक से किसी शख्स की मौत हो जा रही है। कभी डांस करते-करते तो कभी बैठे बैठे आदमी गिरता है और फिर उठ नहीं पाता है। ऐसे मामले अब रोज आने लगे हैं। इन मामलों को लेकर दावा किया जा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से ऐसी मौतें हो रही हैं।

Image

छींकते ही निकल गया जान

मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक चलते-चलते गिरा और फिर उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले छींक आई थी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है वीडियो में

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अपने दोस्तों के साथ सड़क पर निकला युवक अचानक सिर पकड़कर नीचे गिर जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

कहां का है मामला

बताया जा रहा है कि वीडियो मेरठ के किदवई नगर के अहमद नगर की गली नंबर तीन का है। यह घटना 2 दिसंबर की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात करीब 10.30 बजे चारों युवक आपस में बात करते हुए गली से गुजर रहे हैं। तभी अचानक गहरे नीले रंग की हुडी पहने एक युवक पहले छींकता है और उसके बाद अपना सिर पकड़ लेता है। इसके बाद वह अपने गले पर हाथ इस तरह रखता हैं जैसे उनके गले में कुछ फंस गया हो।

गिरते ही मौत

युवक चार कदम आगे बढ़ते ही सड़क पर गिर जाता है। उसके दोस्त जबतक कुछ समझ पाते, तब तक देर हो जाती है। दोस्त उसे बचाने की कोशिश भी करते हैं, उसे हिलाते हैं और उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन युवक उठ नहीं पाता है। जिसके बाद वही दोस्त उसे लेकर अस्पताल भागते हैं। जहां डॉक्टर युवक को मृत घोषित कर देते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article