लखनऊ

Mahoba Accident: महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत

Mahoba Road Accident: यूपी के महोबा जिले में मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की मौत हो गई और दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Mahoba Road Accident: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महोबकंठ इलाके में एक मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो छात्रों की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक छात्रों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह चारों छात्र स्कूल में पढ़ते थे और एक बाइक पर सवार होकर सोमवार रात अपने घर रिवाई की ओर जा रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रिवई मोड पर मोटरसाइकिल की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई और हादसे में पनवाड़ी के दुलारा निवासी 17 वर्षीय भारत गुप्ता और बयार निवासी 18 वर्षीय आकाश राजपूत की मृत्यु हो गई है ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में अनिल एवं एक सत्यम नामक युवक घायल हुआ है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चालक के पकड़े जाने का आश्वासन दिया है।

बच्चों की मौत से परिवार में मातम का माहौल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article