लखनऊ

Lucknow News: हत्या या आत्महत्या? मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की कैसे हुई मौत; पति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी के आत्महत्या मामले में पुलिस आरोपी पति अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने दामाद पर दहेज के प्रताड़ित करने, शारीरिक यातनाएं देने और गर्भपात के आरोप लगाए हैं।

Image

(फोटो - Istock)

लखनऊ : शहर के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार को मर्चेंट नेवी के सेकेंड अफसर अनुराग सिंह की पत्नी मधु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई थी। मधु का शव उनके फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका पाया गया था, जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। मृतका के परिजनों के आरोप के आधार पर घटना के एक दिन पति अनुराग सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए और पति आत्महत्या की बात कह रहा है।

परिजनों ने लगाए ये आरोप

दरअसल, 5 अगस्त को मधु का शव फंदे से लटका मिला था। घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। DCP साउथ के हवाले से बड़ी बहन ने बताया कि बड़ी बहन को फोन पर मधु ने इसकी जानकारी दी थी। एनबीटी की खबर के हवाले से पति ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दामाद अनुराग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। दहेज न मिलने और अन्य बातों को लेकर शारीरिक हिंसा भी करता था। उन्होंने गर्भपात जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।

एनबीटी से मिली जानकारी के मुताबिक, मधु और अनुराग शहर स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स वाटर एस्केप अपार्टमेंट में रहते थे। रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार को मधु ने इस बात की जानकारी परिवार को दी थी। लेकिन, जब परिवार के लोग फ्लैट पहुंचे तो उन्हें मधु का शव बेड पर पड़ा मिला। परिवार का आरोप है कि शव को फंदे से उतार कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article