लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में लागू हुए नो एंट्री के नए नियम, शहीद पथ पर इन वाहनों को मिली छूट; जानें कौन से वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार से नए नो-एंट्री नियम लागू हो गए हैं। शहीद पथ पर पहली बार सभी कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

Image

लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री नियम में किया बदलाव।

Photo : Times Now Digital

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लखनऊ पुलिस एक नया प्रयोग करने जा रही है।इस नये प्रयोग के अनुसार बुधवार 6 दिसंबर से सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक सभी तरह के कॉमर्शियल वाहनों का शहर के अंदर एंट्री करने पर प्रतिबंधित रहेगा। जानकारी के अनुसार शहीद पथ पर पहली बार सभी कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन बड़े कॉमर्शियल वाहनों में तेल-गैस के टैंकर, निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन और ऑल इंडिया परमिट की बसें भी शामिल होंगी।

15 दिन के लिए लागू हुई व्यवस्था

शहर के अंदर ट्रैफिक लोड संभालने के लिए भारी वाहन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों का आवागमन सिर्फ रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक होगा। एडीसी ट्रैफिक अजय कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शहर में ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने प्रस्ताव तैयार किया है। यह व्यवस्था 15 दिन के लिए लागू होगी। सुझाव के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अयोध्या रोड पर फ्लाईओवर पर आज से भारी वाहन नहीं चलेंगे। वे सभी वाहन आउटर रिंग रोड से गुजरेंगे।

शहीद पथ पर बुधवार सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक व्यवसायिक वाहनों की नो इंट्री शुरू हो जाएगी। इससे लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन काफी नाराज है। संगठन महामंत्री पंकज शुक्ला ने बताया कि बगैर शासनदेश राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर नो इंट्री का फरमान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे जनपदों से आने वाले वाहन नो इंट्री के दौरान इकठ्ठा होंगे। नो-इंट्री खुलने पर नेशनल हाईवे पर जाम हो जाएगा।

जानें किन वाहनों को मिलेगी छूट

लखनऊ के शहीद पथ पर रोडवेज बस, सिटी बस, एम्बुलेंस, शव वाहन, ओला, उबर और किराए पर चलने वाली टैक्सियों, ऑटो, ई-रिक्शा को छूट इन पाबंदियों से छूट मिलेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article