शहर

गर्मी से मिलेगी राहत, होगा ठंडक का एहसास! यूपी में यहां बनकर तैयार हुआ पिकनिक स्पॉट

गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो यूपी के इस पार्क में जाएं। यूपी में एक सुंदर पिकनिक स्पॉट तैयार किया गया है, जहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। आइए इस पार्क की खासियत जानते हैं-

Image

फिरोजाबाद फिकनिक स्पॉट

Photo : iStock

Firozabad: गर्मियां शुरू हो गई हैं। गर्मी के सीजन में लोग पिकनिक स्पॉट पर जाना खूब पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा ऐसे लोकेशन की तलाश रहती है, जहां वह ताजी और ठंडी हवाओं के बीच सुकून के कुछ पल गुजार सकें। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां चिलचिलाती धूप और चुभती गर्मी में भी बर्फ जैसी ठंडक का एहसास होगा। जी हां, आपके शहर फिरोजाबाद में एक ऐसा ही जगह है। यहां के एक तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप किया गया है। यह जगह लोगों को काफी पसंद आ रही है। आइए इस जगह की खासियत जानते हैं, जहां आकर आपका वापस जाने का मन नहीं करेगा।

यहां गर्मी से मिलेगी राहत

आपको बता दें कि इस पार्क में कई सारी सुविधाएं हैं, जहां लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होगा। वहीं पार्क में बच्चों के लिए झूले और आउटलेट समेत कई वयवस्थाएं की गई हैं, जिससे लोग यहां आकर पिकनिक स्पॉट का पूरा मजा ले सकें और गर्मी से राहत पा सकें। इतना ही नहीं इस पार्क में खाने-पीने की चीजों का भी पूरा इंतजाम किया गया है।

यहां बनाया गया पार्क

यह सुंदर पार्क फिरोजाबाद और यहां आसपास के लोगों को गर्मी के मौसम में राहत देने का काम करेगा। साथ ही बच्चे भी यहां आकर खेल सकेंगे। यहां एक हरित क्रांति सरोवर था, जिसके तहत जिला मुख्यालय के पास स्थित एक तालाब को पिकनिक स्पॉट बनाा गया है। लोगों के बैठने के लिए तालाब के किनारे बेंच और ठंडी हवाओं के लिए पेड़ लगाए गए है। पूरा परिसर हरे-भरे और रंग-बिरंगे पेड़-पौधों और फूलों से सराबोर है।

बच्चों के लिए झूले और गेम्स

तालाब के चारों ओर वॉक करने के लिए पाथ भी बनाया गया है। जहां आप अपने परिवार वालों के साथ टहल सकते हैं। वहीं यहां बनाए गए बेंच पर बैठकर ताजी और ठंडी हवा का आनंद भी ले सकते हैं। गर्मी के सीजन में यहां लोगों को हरा भरा और स्वच्छ वातावरण खूब पसंद आएगा। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए अलग-अलग तरह के कई झूलें और गेम्स का इंतजाम भी किया गया है। यहां आकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी मजा आने वाला है।

सुविधाओं से भरपूर जगह

इस तालाब को इस तरह बनाया गया है कि आपको गर्मी का एहसास ही नहीं होगा। पार्क में रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं, जो शाम के वक्त यहां की रौनक को और बढ़ा देती हैं। जगमगाती लाइट लोगों का काफी आकर्षित करती हैं। वहीं पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था भी की गई है। यहां आकर आप घूमने के साथ ही खाने-पीने का मजा भी ले सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article