Lucknow Market: लखनऊ अपने इमारतों, खान-पान और बाजारों के लिए फेमस है। राजधानी लखनऊ में कई छोटे-बड़े बाजार हैं। यहां के हर बाजार का अपना एक अलग महत्व है। उन्हीं में से एक है यहां का यहियागंज बाजार। यह अपने होल सेल के कारोबार के लिए पूरे शहर में जाना जाता है। लखनऊ के इस बाजार में आपको हर चीज किफायती दामों पर मिलेगी। यहियागंज बाजार व्यापारियों के लिए सबसे सही जगह है। यहां दूर-दूर से लोग सस्ते रेट पर सामान खरीदने आते हैं और फिर दूसरे बाजारों में इन सामनों को बेचा जाता है। इस बाजार की खासियत हैं कि यहां कि यहां आप हॉल सेल के रेट पर खरीदारी कर सकते हैं।
यहियागंज में मिलेगा हर सामान
यहियागंज बाजार में जरूरत का लगभग हर सामान मिल जाता है। आप यहां से काफी सस्ते में घरेलू समानों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां से आप कपड़े, स्टेशनरी, नमकीन, कॉस्मेटिक्स, खिलौने सबकुछ खरीद सकते हैं। वहीं इस बाजार में आप सभी सामानों की खरीदारी हॉल सेल रेट पर कर सकते हैं। यहां गलियों लाइन से कई दुकानें लगती हैं। जहां तरह-तरह के सामानों की बिक्री की जाती है। इस बाजार में आपको हर सामान पर करीब-करीब 30-40% का डिस्काउंट मिल जाता है।
घरेलू सामानों की करें खरीदारी
यहां घरेलू सामानों की खरीदारी भी बहुत सस्ते में कर सकते हैं। बर्तनों की खरीदारी के लिए भी यह जगह बेस्ट है। यहां आप कम रेट पर स्टील, पीतल, कांच, क्राकरी, कुकवेयर के बर्तनों से लेकर रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी सामानों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको सभी लेटेस्ट मॉडल के गैस चूल्हे और दूसरे सामान मिल जाएंगे।
यहां बजट में होगी शॉपिंग
लखनऊ के इस यहियागंज बाजार में होल सेल के कपड़े भी मिलते हैं। यहां आप बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी के लिए बहुत पॉकेट फ्रेंडली बजट में कपड़े खरीद सकते हैं। यह बाजार लखनऊ के यहियागंज में स्थित है। आप यहां चारबाग रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंच सकते हैं। इस बाजार में आपको लोगों की भीड़ नजर आएगी। यहां लखनऊ के आस-पास के जगहों से भी लोग खरीदारी के लिए आते हैं।
