लखनऊ

Lucknow: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश, आर्म्स एक्ट और चोरी के 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Image

लखनऊ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर बदमाश,

Lucknow: लखनऊ में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पुलिस की गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाश द्वारा पूर्व में की गई चोरियों का खुलासा किया और बताया कि आरोपी पर 2 दर्जन से ज्यादा आर्म्स एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज है।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देख आरोपी ने वहां से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने बदमाश का पीछा शुरू किया तो उसने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में की जिसमें बदमाश अकरम उर्फ पप्पू के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ पिपरसन्ड जंगल के पास हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश अकरम डालीगंज का रहने वाला है जिसपर पहले से 2 दर्जन से ज्यादा आर्म्स एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूर्व में ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चोरियों को कबूला गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध असलहा स्कूटी बरामद हुई है पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article