Student Attempted Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ में कक्षा नौ के छात्र ने बुधवार ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि छात्र इंजन के आगे लगी जाली से टकराकर बाहर गिर गया। जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। छात्र का कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र लखनऊ स्थित एक स्कूल की गोमती विस्तार शाखा में पढ़ता है। घर वालों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सूचना मिलते ही अभिभावक, शिक्षक और प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे थे। प्रबंधक जंगदीश गांधी ने भी अस्पताल जाकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया है। पुलिस का कहना है कि, मामले में छात्र के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। एक माफीनामा जरूर मिला है। पुलिस शिक्षकों से पूछताछ करेगी।
जानकारी के अनुसार, खरगापुर के रहने वाले रिटायर फौजी ने बताया कि, उनका 13 वर्षी बेटा बुधवार को स्कूल गया था। दोपहर में सूचना मिली कि, बेटा विस्तार में रेलवे लाइन पर खून से लहूलुहान पड़ा है, आसपास के लोगों ने उसे लोहिया में एडमिट कराया है। परिजन आनन-फानन अस्पताल पहुंचे।
