Lucknow Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब के रहने वाले युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशेबाजी को लेकर युवक की हत्या की थी। जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को बीकेटी के अस्ती रोड क्रॉसिंग के पास रहने वाले अनुराग सिंह (26) का शव भैंसामऊ आउटर रिंग रोड पुलिया के पास मिला था। पिता विजय कुमार सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि, नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में दोस्तों ने ही अनुराग की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी विशाल और सीतापुर के अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि, मूलरूप से माल के बदैंया के रहने वाले विजय कुमार बीकेटी के अस्ती रोड क्रॉसिंग के समीप रहते हैं। उनके बेटे अनुराग का शव 20 नवंबर को भैंसामऊ आउटर रिंग रोड पुलिया के पास मिला था। अनुराग बेंगलुरू से पीसीएस-जे की तैयारी कर रहा था।
