लखनऊ

Prepaid Meter Recharge: अब मोबाइल की तरह रिचार्ज हो सकेंगे बिजली के मीटर, जानिए सभी स्टेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 06:56 PM IST

Electricity Prepaid Meter Recharge: लखनऊ के बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर रीचार्ज कराने के लिए इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब ग्राहक ऑनलाइन आसानी से प्रीपेड मीटर रीचार्ज कर सकेंगे। कीपैड आधारित मीटर सिक्योर एवं जीनस कंपनी के प्रीपेड मीटर हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेसा बिलिंग केंद्र पर भुगतान करके एवं mvvnl.in, uprnergy.in पर लिंक के जरिए भी रिचार्ज किया जा सकेगा।

Image

अब आसानी से होगा बिजली मीटर रीचार्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में बिजली ग्राहकों को बड़ी राहत, अब आसानी से रीचार्ज होंगे प्रीपेड मीटर
  • लखनऊ में हर खंडीय कार्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क
  • प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को रीचार्ज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

Electricity Prepaid Meter Recharge: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। लेसा के प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को रीचार्ज के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। बिजली उपभोक्ता mvvnl.in या upenergy.in से प्रीपेड मीटर रीचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, गूगल प्ले स्टोर पर से UPPCL SMART CONSUMER MOBILE एप डाउनलोड करें और विभागीय बिलिंग काउंटर पर रीचार्ज भी करा सकते हैं। मध्यांचल निगम की जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, प्रीपेड मीटर रीचार्ज के लिए पेटीएम से भुगतान सुविधा बंद है।

ऐसे में जिन ग्राहकों के यहां सिक्योर मेक प्रीपेड मीटर लगा है। उन्हें गूगल प्ले स्टोर में SAHAJ LIBERTY MOBILE एप में LOGIN के लिए मोबाइल नंबर बिलिंग प्रणाली में अपडेट होना जरुरी है, जिसे उपभोक्ता डिवीजन, सब डिवीजन कार्यालय में अपडेट करा सकते हैं।

ग्राहकों को राहत, आसानी से रीचार्ज हो सकेंगे प्रीपेड मीटर

बिलिंग प्रणाली में फीड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा, जिसके बाद सहज एप के माध्यम से ग्राहक रीचार्ज कर सकते हैं। प्रत्येक खंडीय कार्यालय में प्रीपेड मीटर के रीचार्ज में समस्या के निवारण के लिए हेल्प डेस्क बनेगी। वृंदावन खंड में जहां सबसे ज्यादा प्रीपेड मीटर है। वहां हेल्पडेस्क भी स्थापित हो चुकी है। ग्राहक 1912 पर भी कॉल कर मदद ले सकते हैं। गौरतलब है कि लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड और कीपैड आधारित प्रीपेड मीटर के जरिए काफी उपभोक्ता बिजली जला रहे हैं। कीपैड आधारित मीटर सिक्योर एवं जीनस कंपनी के प्रीपेड मीटर हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेसा बिलिंग केंद्र पर भुगतान करके एवं mvvnl.in, uprnergy.in पर लिंक के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं। जबकि कीपैड आधारित सिक्योर मीटर को बिलिंग काउंटर, सहज एप (गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध) के साथ ही उपरोक्त लिंक से भी रिचार्ज कर सकते हैं।

सहज लिबर्टी एप से कराना होगा रीचार्ज

इसी प्रकार जीनस प्रीपेड मीटर को बिलिंग काउंटर पर भी रिचार्ज किया जा सकता। किसी उपभोक्ता को प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने में परेशानी हो रही हो तो उपभोक्ता सहायता केंद्र के नंबर 1912 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। आपको बता दें कि लखनऊ में 30 हजार प्रीपेड मीटर बिजली उपभोक्ता हैं। जब विभाग ने बिजली कनेक्शन जारी किया था तो 10 नंबर की कंज्यूमर आईडी दी थी। रीचार्ज करने के लिए लेसा और पेटीएम के बीच करार था। उपभोक्ता पेटीएम के जरिए मीटर रीचार्ज कराते थे। रीचार्ज करते वक्त 10 अंक की कंज्यूमर आईडी फीड करनी पड़ती थी और जितना रुपये चाहें उतने का रीचार्ज करा सकते थे, लेकिन अब एक माह से यह सुविधा बंद कर दी गई थी। लेसा के वाणिज्य मध्यांचल निदेशक योगेश कुमार ने बताया कि प्रीपेड मीटर रीचार्ज के लिए पेटीएम से भुगतान सुविधा बंद है। अब सहज लिबर्टी एप या फिर विभाग के काउंटर पर रीचार्ज कराना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article