लखनऊ

Cylinder Blast: लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट, चाय बना रहे 5 लोग झुलसे; घटना CCTV में कैद

लखनऊ से सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। जिसमें 5 लोग मामूली रूप से झुलस गए। जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के अमेठी कस्बे का है, जहां चाय बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया-

Image

लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट
  • 5 लोग मामूली रूप से झुलसे
  • CCTV में कैद घटना

Luknow: लखनऊ में चाय बनाते हुए सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां मौजूद लोग झुलस गए। घटना लखनऊ क गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अमेठी कस्बे का है। जहां मंगलवार को यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मोहर्रम के रतजगा प्रोग्राम के दौरान कुछ लोग चाय बना रहे थे। तभी अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां मौजूद लोग इसमें मामूली रूप से झुलस गए।

सिलेंडर ब्लास्ट से झुलसे लोग

वहीं ब्लास्ट की सारी घटना वहां पास में लगी सीसीटीवी में रेकॉर्ड हो कई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वहां पांच लोग बैठकर चाय बना रहे थे। तभी अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। अचानक से भयंकर आग के लपटें उठीं। वहां मौजूद लोग डर कर वहां से भागे।

घटना सीसीटीवी में कैद

गनीमत है इस हादसे में किसी को कोई भारी नुकसान नहीं हुआ। वहीं लोगों ने तुरंत आग को बुझाया। लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहां मौजूद लोगों के अलावा दूसरे लोगों ने भी आकर आग पर काबू पाने में मदद की। व

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें