लखनऊ

Lucknow: KGMU में 3 डॉक्टर समेत 10 कोरोना की चपेट में, दो दिन में आए 17 केस

लखनऊ में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के तीन डॉक्टरों सहित 10 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केवल दो दिनों में लखनऊ में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

Image

लखनऊ में अब कुल 37 मामले

Covid Cases In Lucknow: लखनऊ में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में, KGMU के तीन डॉक्टरों सहित 10 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दो दिनों में लखनऊ में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 10 नए संक्रमित पाए गए, जिनमें 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। इस प्रकार, लखनऊ में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 तक पहुंच गई है।

थाइलैंड से लौटा शख्स संक्रमित

एक खास मामला जानकीपुरम के निवासी का है, जो थाईलैंड से लौटने के बाद संक्रमित पाए गया। वह 8 जून को थाईलैंड गया था और 14 जून को नई दिल्ली आया फिर 17 जून को लखनऊ लौटा। जुकाम और बुखार के लक्षणों के चलते उनकी जांच की गई। KGMU कैंपस के तीन डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

इन जिलों में ज्यादा केस

पूरे राज्य की बात करें तो, नोएडा के बाद लखनऊ और गाजियाबाद में सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 30 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे सक्रिय मामलों की कुल संख्या 255 तक पहुंच गई है। गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक 155 सक्रिय केस हैं, जबकि लखनऊ में 37 और गाजियाबाद में 20 संक्रमित हैं। गुरुवार को लखनऊ में 6 महीने की बच्ची समेत 7 नए पॉजिटिव केस मिले थे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article