लखनऊ

लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस की बदलेगी सूरत, अब LHB कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन

लखनऊ से चेन्नई के बीच चलने वाली 16094 द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अब एलएचबी कोचों के साथ चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से 28 जुलाई और चेन्नई से 26 जुलाई से LHB कोच के सात चलेगी। इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षा, आराम और तेज यात्रा अनुभव मिलेगा।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Lucknow News: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने कोचों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में अब लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब इस ट्रेन को पारंपरिक ICF कोच की जगह LHB (लिंक हॉफमैन बुश) के साथ चलाया जाएगा। यह बदलाव 28 जुलाई से लागू होगा। जिससे यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।

लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस में कब लगेंगे LHB कोच

लखनऊ से चेन्नई जाने वाली ट्रेन नंबर 16094 द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन 28 जुलाई 2025 से लखनऊ जंक्शन से एलएचबी कोचों के साथ चलेगी। चेन्नई से यह बदलाव 26 जुलाई 2025 से लागू होगा। नई रेक संरचना में कुल 19 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल, जनरेटर सह लगेज यान, पार्सल यान और LSLRD कोच शामिल हैं।

क्यों खास हैं LHB कोच

एलएचबी कोच तेज गति, कम कंपन और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक विशेषताओं से लैस होते हैं, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक आराम मिलता है। इसके अलावा, इन कोचों की संरचना दुर्घटना की स्थिति में कम नुकसान सुनिश्चित करती है, जिससे यात्री सुरक्षा में भी इजाफा होता है। भारतीय रेलवे का यह प्रयास यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article