लखनऊ

Lucknow News: दूल्हे का फरेब, तीसरी शादी के बाद दहेज लेकर फरार, कोरियर से भेजा तलाकनामा

लखनऊ थाने में पीड़िता ने अपने पति और तीन मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का अरोप है कि पति ने पहले शादी की बात छिपाई और बाद में दहेज की रकम लेकर फरार हो गया।

Image

लखनऊ में पति ने कोरियर से भेजा तलाकनामा (सांकेतिक फोटो)

Lucknow News: लखनऊ से हाल ही एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक एक युवक ने अपनी पहली शादी की बात को छिपाते हुए एक महिला के साथ निकाह किया और कुछ दिन साथ रहने के बाद मौका देखते ही दहेज की रकम लेकर फरार हो गया। हालांकि, कुछ दिन बाद आरोपि पति ने तलाकनामा के साथ मेहर और इद्दत की रकम बैंक ड्राफ्ट से कोरियर कर दिया, जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति के साथ ही तलाकनामा बनाने वाले 3 मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

महिला का आरोप है कि नक्खास निवासी नईमा परवीन रिजवी ने नई दिल्ली के गौतमपुरी कालोनी निवासी पति सैय्यद हसन अकबर जैदी, मौलाना मो. हैदर, इम्तियाज हुसैन हैदरी और सखावत अली ने फर्जी तरीके से तलाकनामा तैयार कराया है।

पति ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार

पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2023 को पति दहेज में मिली ज्वेलरी नकदी लेकर फरार हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। दिसंबर 2023 को पति ने उसके पते पर एक कोरियर से तलाकनामा और दो बैंक ड्राफ्ट भेजे, जिसको मेहर और इदत के लिए भेजा गया था। पीड़िता ने बताया कि तलाकनामे में मौलाना मो. हैदर, इम्तियाज हुसैन हैदरी और सखावत अली का नाम दर्ज है। आरोप है कि पति ने तीनों मौलानाओं की मदद से फर्जी तलाकनामा बनाया है।

15 जून 2023 में हुआ था निकाह

महिला ने बताया कि बताया कि 15 जून 2023 में रिश्तेदर फरीदा के माध्यम से सैय्यद हसन अकबर जैदी से उसका निकाह शाहनजफ इमामाबाड़ा हजरतगंज में हुआ था। निकाह के बाद जब वह चिनहट के सिल्वर अपार्टमेंट में रहने पहुंची तो पता चला कि अकबर जैदी पहले से ही शादीशुदा था। यह उसकी तीसरी शादी थी। उसको दो पत्नियां पहले से हैं। यही नहीं कुछ दिन बाद दहेज की मांगकर पति उसे प्रताड़ित भी करने लगा था।

कोरियर से भेजा तलाकनामा

सैय्यद हसन अकबर ने 13 दिसंबर ने उसे कोरियर भेजा, जिसमें तीन तलाक का एक लिखित तलाकनामा था। इसके साथ ही दो बैंक के ड्राफ्ट भी थे, जिसमें 14786 रुपये और दूसरे में 12250 रुपये के ड्राफ्ट थे। पीड़िता कहा कहना है कि वह जैसे-तैसे घर-घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा कर रही है। इस सभी हालातों से उसकी मानसिक हालत बिगड़ रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article