Coronavirus News: देशभर में महामारी की भयंकर आंधी के बाद मंगलवार को पूरे एक हजार दिन बाद राजधानी लखनऊ कोरोना संक्रमण से मुक्ति हो गई है। एकमात्र संक्रमित मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। साथ ही लखनऊ में कोई नया रोगी नहीं मिला है। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या जीरो हो गई है। गौरतलब है कि लखनऊ में 11 मार्च, 2020 को पहला कोरोना संक्रमण का मामला मिला था। इसके बाद संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार चलता रहा, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य नहीं पहुंची थी।
आपको बता दें कि पूरी दुनिया में खौफ का पर्याय बने कोरोना वायरस ने साल 2020 में 11 मार्च को राजधानी लखनऊ में दस्तक दी थी। लखनऊ में विदेश से लौटी गोमतीनगर इलाके में रहने वाली ले़डी डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
