Man Marries 45 Years Old Women: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अनोखा मामला सामने आया है। यहां थाने में मंडप सजा, पुलिसकर्मी घराती बने और गांव के लोग बराती बने। इस अनोखे विवाह समारोह में खान-पान की व्यवस्था भी की गई थी। दरअसल, लखनऊ के रहीमाबाद थाने में रविवार को प्रेमी युगल की शादी को लेकर घंटों पंचायत चली। परिजनों की सहमति के बाद प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। दरअसल, लखनऊ में 45 साल की विधवा महिला और 24 साल के युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो जमकर विवाद हुआ। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो थाने में शादी कराई गई।
थाना रहीमाबाद के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि, सुरगौला में मुन्नी देवी (45) दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती है। करीब 15 वर्ष पहले महिला के पति सीताराम की हादसे में मौत हो गई थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। महिला की बड़ी बेटी 23 साल, मंझला बेटा 18 साल और सबसे छोटा बेटा 14 वर्ष का है।
छह साल से चल रहा था अफेयरकरीब छह साल पहले महिला को गांव के मनोज कुमार उर्फ भोला (24) से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचनाक कुछ दिन पहले युवक मनोज की शादी पास के एक गांव में तय हो गई। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने मनोज से बात की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इस पर महिला युवक के परिजनों के पास पहुंच गई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। बात पुलिस थाने तक पहुंच गई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ गांव के कुछ मौजिज लोगों को भी थाने बुलाया।
