लखनऊ

कासगंज सड़क हादसा: गंगा स्नान से लौटते हुए पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 34 लोग घायल

Kasganj Road Accident: यूपी के कासगंज में गंगा स्नान से लौट रही यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 34 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। लेकिन गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Image

कासगंज सड़क दुर्घटना

Kasganj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 34 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए गंजडुंडवारा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घायलों से उनका हाल जाना। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि यह लोग गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र से गंगा स्नान करके लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिस कारण यह हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article