लखनऊ

Lucknow IRCTC : नवंबर में इस तारीख से आईआरसीटीसी कराएगा अंडमान की सैर, जानें पैकेज की पूरी जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 12:07 AM IST

Andaman Tour Packages: आईआरसीटीसी समय-समय पर लोगों के लिए स्पेशल टूर पैकेज का प्लान लेकर आता रहता है। इस बार लखनऊ से अंडमान की हवाई यात्रा का टूर पैकेज आया है। नवंबर महीने में यह शुरू होने जा रहा है। इसमें अंडमान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर लोगों को घुमाया जाएगा।

Image

लखनऊ से अंडमान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 6 दिन और 5 रात का होगा स्पेशल टूर पैकेज
  • IRCTC की वेबसाइट से किया जा सकता है टूर पैकेज को बुक
  • खाने और रहने की पूरी व्यवस्था मिलेगी टूर पैकेज में

Lucknow News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से लगातार नए-नए टूर पैकेज चलाए जा रहे हैं। एक तरफ आईआरसीटीसी की ओर से जहां ट्रेनों के माध्यम से टूर पैकेज चलाए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ आईआरसीटीसी हवाई टूर पैकेज भी समय-समय पर लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ से आईआरसीटीसी की ओर से नवंबर 2022 के लिए एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया जा रहा है। बता दें कि अंडमान की हसीन वादियों में घूमने की चाहत रखने वाले इस हवाई टूर पैकेज का लाभ ले सकते हैं।

बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से 06 दिन और 05 रात का अंडमान टूर पैकेज लॉन्च कर दिया गया है। ये टूर पैकेज 4 नवंबर 2022 से 9 नवंबर 2022 तक का है। इस टूर पैकेज की खासियत ये है कि इसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट से तो बुक कर ही सकते हैं साथ ही लखनऊ, कानपुर और बरेली के कार्यालय से भी इस स्पेशल टूर की बुकिंग की जा सकती है।

जानिए टूर पैकेज की खासियत

मिली जानकारी के अनुसार पैकेज में पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, कोर्बिन कोव बीच, सामुद्रिक म्यूजियम, हैवलॉक में स्थित राधानगर बीच, काला पत्थर बीच, बाराटांग आइलैंड आदि भी आईआरसीटीसी की ओर से घुमाया जायेगा। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों/रिजॉर्ट में ठहरने की बेहतर व्यवस्था और खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एंड डिनर के साथ) आईआरसीटीसी की ओर से की जायेगी।

इतना करना होगा स्पेशल टूर के लिए खर्च

जानकारी के लिए बता दें कि अंडमान के इस हवाई टूर के एक व्यक्ति के पैकेज का मूल्य 74,370 रुपये और दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 59,570 रुपये है। तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 57,960 रुपये निर्धारित किया गया है। इस बारे में बात करते हुए आईआरसीटीसी के उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ आधार पर शुरू की जा रही है। बता दें कि इस यात्रा की बुकिंग बरेली, कानपुर एवं पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से की जा सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article