गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन की खास बातें
| ट्रेन नंबर | 26501/26502 |
| गोरखपुर से चलने का समय | सुबह 5:40 बजे |
| गोरखपुर वापस पहुंचेगी | रात 10:30 बजे |
| कुल यात्रा समय | सिर्फ 7 घंटे (पहले 10-12 घंटे लगते थे) |
| कब-कब चलेगी ट्रेन | सप्ताह में 6 दिन चलेगी (शनिवार को नहीं चलेगी) |
| पाटलिपुत्र पहुंचने का समय | दोपहर 12:45 बजे |
| वापसी में पाटलिपुत्र से रवाना | दोपहर 3:30 बजे |
किन स्टेशनों पर होगा वंदे भारत ट्रेन का ठहराव
जानकारी के अनुसार, ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कप्तानगंज, पनियहवा और बिहार के बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र स्टेशन पर होगा।
वंदे भारत ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
गोरखपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में वातानुकूलित (AC) डिब्बे हैं। इस ट्रेन में लगे दरवाजे ऑटोमेटिक हैं। यात्रियों को साफ-सुथरे बायो टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। ट्रेन में GPS आधारित जानकारी देने वाली स्क्रीन भी दी गई है। यात्रियों को ट्रेन में खाना ले जाने की झंझट नहीं होगी, क्योंकि यहां ऑनबोर्ड खाना और पानी मिलेगा। इतना ही नहीं इस ट्रेन में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा भी दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इस ट्रेन से लोगों को क्या फायदा होगा
गोरखपुर से पाटलिपुत्र चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में बेहतरीन सुविधाओं के साथ सफर करने के साथ लोगों का समय भी बचेगा। जानकारी के अनुसार, अब यात्री गोरखपुर से पटना केवल 7 घंटे में पहुंच जाएंगे। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण होने वाली असुविधा का लोगों को सामना नहीं करना पड़ेगा। वंदे भारत ट्रेन से जुड़े इन दोनों शहरों में व्यापार, शिक्षा और नौकरी के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इस ट्रेन के माध्यम से यात्री चंपारण, वैशाली और कुशीनगर जैसे स्थानों पर आसानी से पहुंच पाएंगे।
मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन
बता दें कि वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह भारत में बनी हैं। ये ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की मिसाल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये ट्रेनें देश के कोने-कोने को जोड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में अब 15 और बिहार में 13 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। पूरे देश में कुल 71 वंदे भारत ट्रेन लोगों को तेज़, सुरक्षित और आधुनिक रेल सफर दे रही हैं। गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार है। इससे आम लोगों की जिंदगी आसान हो रही है और पूरे क्षेत्र को आगे बढ़ने का नया मौका मिल रहा है।
