लखनऊ

CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, बोला- डॉन बनना चाहता हूं; मुरैना पहुंची UP STF

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मध्य प्रदेश के मुरैना से एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम मुरैना पहुंच गई है। युवक का कहना है कि वह बड़ा डॉन बनना चाहता है, इसलिए मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों प्रयागराज में महाकुम्भ के आयोजन में व्यस्त हैं। इतने बड़े राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते उनके जीवन पर हमेशा ही खतरा बना रहता है। उन्हें कुछ भी होने पर देश का एक बड़ा हिस्सा हिंसा की आग में झुलस सकता है और यह उपद्रवी दत्व भी जानते हैं। यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी अक्सर सामने आती रहती है। अब मध्य प्रदेश के मुरैना से एक युवक ने फोन पर योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की एक टीम मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंच गई है। युवक ने खुफिया विभाग के अधिकार को फोन करके योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी।

मुरैना पुलिस की गिरफ्त में धमकी देने वाला युवक

मुख्यमंत्री के नाम पर धमकी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दो गाड़ियों में भरकर यूपी एसटीएफ के करीब 1 दर्जन अधिकारी मुरैना उस युवक सुनील गुर्जर से पूछताछ करने पहुंचे। युवक मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हंसाई मेवदा के महाराजपुर का निवासी है। मुरैना सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहले ही युवक को पकड़ लिया था।

‘देश का डॉन बनना चाहता हूं’

जब 20 वर्षीय युवक सुनील गुर्जर ने धमकी देने के लिए फोन किया तो उस समय अधिकारियों ने उससे पूछा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्यों मारना चाहते हो?’ इस पर युवक ने जवाब दिया, ‘मैं देश का डॉन बनना चाहता हूं।’ STF अधिकारियों ने धमकी देने वाले इस युवक के कनेक्शन की 10 घंटे तक जानकारी ली।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article