लखनऊ

मैनपुरी में भारी बारिश से दर्दनाक हादसा, मकान ढहने से तीन महिलाओं की दबकर मौत

मैनपुरी के अंजनी विरायमपुर गांव में भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। जिसमें तीन महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत और बचाव कार्य जारी है। महिलाओं का शव मलबे से निकाल लिया गया है।

Image

मैनपुरी में घर गिरा

Mainpuri House Collapse: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरुवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना थाना बिछवां क्षेत्र के अंजनी विरायमपुर गांव में हुई। मकान के मलबे में दबने से मरने वाली महिलाओं की पहचान अनुपम, नीलम और प्रीति के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मलबे से इन महिलाओं के शवों को बाहर निकाला।

बारिश के कारण ढहा मकान

मैनपुरी जिलाधिकारी राम जी मिश्रा ने बताया कि सुबह लगभग 8 बजे से मैनपुरी में लगातार बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कच्चे मकान का ढहना इस घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मकान कौशलेंद्र यादव का था, जो एक फौजी के तौर पर कार्यरत थे। हादसे के बाद राहत कार्य तेजी से जारी है और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जनहानि को कम करने की कोशिश

राज्य में विभिन्न इलाकों में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। जलभराव की स्थिति के कारण कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और लोगों को यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। एडीएम ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मकान के गिरने की वजह बारिश ही प्रतीत हो रही है, लेकिन इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि को कम करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित

मैनपुरी और आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, और कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। प्रशासन और स्थानीय राहत टीमें प्रभावित लोगों की सहायता कर, स्थिति की निगरानी कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की और समस्याएं उत्पन्न न हो।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें