लखनऊ

हरदोई में दर्दनाक हादसा, बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 5 लोगों की मौत

यूपी के हरदोई जिले में शादी समारोह से लौट रही बारातियों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

Image

हरदोई में दर्दनाक हादसा

Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बारात में शामिल होकर लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे में मरने वाले लोगों के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हरदोई सीओ शाहाबाद अंकुर कुमार ने बताया ने बताया कि हादसा थाना मझिला के पास आलमनगर मार्ग के पास हुआ। हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे। इन सभी को तत्काल सीएचसी ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित किया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान ग्राम पटियानीम निवासी जितेंद्र 22 वर्ष, आकाश 18 वर्ष पुत्रगण रघुवीर, सिद्धार्थ 6 वर्ष पुत्र जितेंद्र, रामू 35 वर्ष पुत्र संतराम सर्व निवासी मोहल्ला पटियानीम थाना पाली, जौहरी 40 वर्ष पुत्र संतराम निवासी ग्राम किलकिली के रूप में की है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई कराई जा रही है। इस भीषण सड़क हादसे को देख प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है और लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें