लखनऊ

Train Cancelled: गोरखपुर रूट के यात्री ध्यान दें, 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द 53 के बदले रास्ते

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर करनैलगंज से सरयू, जरवल रोड और घाघराघाट स्टेशनों तक तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य अगले महीने होने शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के कारण गोरखपुर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने गोरखपुर रूट की 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 53 रूटों में बदलाव किया है, जिससे लखनऊ, उत्तर प्रदेश के यात्रियों पर असर पड़ेगा।

Image

गोरखपुर रूट की 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी (सांकेतिक तस्वीर)

Lucknow: गोरखपुर रूट पर सफर करने वाले लोगों को आने वाले दिनों में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण है कि पूर्वोत्तर रेलवे ने गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर करनैलगंज से लेकर सरयू, जरवल रोड और घाघराघाट स्टेशनों तक तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य की घोषणा की है। अगले महीने से शुरू होगा शुरू होने वाले इस निर्माण कार्य के कारण गोरखपुर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने 28 जून से 7 जुलाई तक गोरखपुर रूट की 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 53 रूटों में बदलाव किया है, जिससे लखनऊ के अधिकांश यात्रियों पर असर पड़ेगा।

रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण के दौरान कई प्रमुख ट्रेनें गोंडा स्टेशन को बायपास कर बाराबंकी, अयोध्या कैंट और मनकापुर के रास्ते चलेंगी। कुछ ट्रेनों को लखनऊ के गोमतीनगर और चारबाग स्टेशनों पर ही रोक दिया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान रद्द होने वाली ट्रेनों में 15031/32 गोरखपुर जंक्शन लखनऊ, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर जंक्शन, और 15081/82 गोमतीनगर-गोरखपुर जंक्शन शामिल हैं।

इसके अलावा, 22 जून से 1 जुलाई तक अयोध्या रूट पर कई ट्रेनें चलेंगी, जिनमें तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस और यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों का ध्यान रखें। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है, लेकिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article