लखनऊ

यूपी के कौशांबी में गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे, एक की मौत; दो लापता

कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। गंगा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य डूब गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अभी भी लापता हैं-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा अस्पताल में भर्ती है जबकि दो लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, लापता व्यक्तियों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है । अब तक तक उनका पता नहीं चला है।

स्नान करते समय गहरे पानी में डूबे

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दारानगर निवासी जेके मिश्रा अपने परिवार के साथ 10 दिन पूर्व दिवंगत हुए अपने पिता मनमोहन मिश्रा का दसवां श्राद्ध करने थाना क्षेत्र के कड़ा घाट पर सोमवार को आए थे। जेके मिश्रा (50) के साथ उनके छोटे भाई जनार्दन मिश्रा (45), बेटे शिखर (28) और भतीजे ऋषभ मिश्रा (20) भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मुंडन संस्कार करवाने के बाद चारों गंगा स्नान करने लगे और तभी स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से चारों डूब गए।

दो लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया

सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की सहायता से जेके मिश्रा और उनके बेटे शिखर मिश्रा को नदी से बाहर निकाल लिया तथा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज के दौरान जेके मिश्रा की मौत हो गई । उन्होंने बताया कि जनार्दन मिश्रा और उनके बेटे ऋषभ का पता नहीं चला है।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा बचाव अभियान जारी है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article